Naradsamvad

[post-views]

बाराबंकी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को भाजपा प्रदेश संगठन में मिली बड़ी जिम्मेदारी, राकेश वर्मा ‘कर्रा’ ने दी बधाई !

रिपोर्ट Rahul Tripathi  

बाराबंकी :- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी की नवगठित प्रदेश कार्यकारिणी में जनपद बाराबंकी के तीन वरिष्ठ नेताओं को महत्वपूर्ण दायित्व मिलने पर जिले में खुशी की लहर है। पूर्व सांसद श्रीमती प्रियंका सिंह रावत को प्रदेश उपाध्यक्ष, निवर्तमान सांसद श्री उपेन्द्र सिंह रावत को प्रदेश महामंत्री तथा पूर्व जिलाध्यक्ष श्री अवधेश श्रीवास्तव को प्रदेश मंत्री नियुक्त किए जाने पर भाजपा के वरिष्ठ नेता राकेश वर्मा ‘कर्रा’ ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

राकेश वर्मा ‘कर्रा’ ने कहा कि भाजपा नेतृत्व ने अनुभवी एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां देकर यह स्पष्ट कर दिया है कि पार्टी में कार्यकर्ताओं की निष्ठा, समर्पण और संगठनात्मक क्षमता का सदैव सम्मान किया जाता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया है कि भाजपा अपने समर्पित कार्यकर्ताओं को ससम्मान और अवसर अवश्य देती आप सभी अपने अनुभव, कार्यकुशलता एवं संगठनात्मक क्षमता के बल पर प्रदेश में पार्टी को और अधिक मजबूत करेंगे तथा भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों और केंद्र व प्रदेश सरकार की विकास योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार गरीब, किसान, महिला, युवा और समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रदेश संगठन की नई टीम इन योजनाओं को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाकर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का कार्य करेगी।

राकेश वर्मा ‘कर्रा’ ने भाजपा प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बाराबंकी जनपद के वरिष्ठ नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां देकर जिले के कार्यकर्ताओं का मान-सम्मान बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि इससे कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और ऊर्जा का संचार होगा तथा आगामी चुनावों में भाजपा और अधिक मजबूती के साथ सफलता प्राप्त करेगी।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1177208
Total Visitors
error: Content is protected !!