Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

UPTET 2026: परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले बंद होंगे परीक्षा केंद्रों के गेट !

 डीएम ने तैयारियों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश !

रिपोर्ट:-राघवेन्द्र मिश्रा 

शाहजहांपुर :- उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET)-2026 को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए कि परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले सभी परीक्षा केंद्रों के गेट बंद कर दिए जाएंगे, इसलिए सभी अभ्यर्थी समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना सुनिश्चित करें।

डीएम ने बताया कि परीक्षा 2 और 3 जुलाई को दो पालियों तथा 4 जुलाई को प्रथम पाली में जनपद के 9 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 12:00 बजे तक तथा दूसरी पाली 2:30 बजे से 5:00 बजे तक चलेगी।

अधिकारियों को 1 जुलाई तक सभी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर बिजली, पेयजल, पंखे, बैठने की व्यवस्था और अन्य आवश्यक सुविधाओं की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही ड्यूटी पर तैनात सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए परिचय पत्र अनिवार्य किया गया है।

संभावित बारिश को देखते हुए डीएम ने वैकल्पिक व्यवस्थाएं पहले से तैयार रखने के निर्देश दिए और स्पष्ट किया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही या अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

अन्य खबरे

कोका-कोला SLMG विवरेज कंपनी के सहयोग से आज दिनांक 31 अगस्त 2026 के दिन जिलाधिकारी कार्यालय में जापान में बनी मतसुंगा बैडमिंटन व्हीलचेयर को जिलाधिकारी श्री ईशान प्रताप जी के हाथों राष्ट्रीय खिलाड़ी सिर्फ प्रहलाद को प्रदान की गई !

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1434259
Total Visitors
error: Content is protected !!