Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

युवक के नदी में डूबने की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप !

रिपोर्ट:- रीशू गुप्ता 

रामसनेहीघाट बाराबंकी :शुक्रवार को तासीपुर गांव के निकट बुढ़वा बाबा शिव मंदिर के पास कल्याणी नदी में डूबे युवक की पहचान सुशील कुमार पुत्र रामचन्द्र निषाद, निवासी टिकुरी मरखापुर, दरियाबाद के रूप में हुई है। युवक के नदी में डूबने की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ टीम को बुलाकर नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू कराया गया।

एसडीआरएफ के जवानों ने नदी में उतरकर करीब दो घंटे तक युवक की तलाश की, लेकिन तेज बहाव और अधिक पानी के कारण सफलता नहीं मिल सकी। मौके से युवक की साइकिल और चप्पल मिलने के बाद उसकी पहचान को लेकर पुलिस ने जानकारी जुटाई, जिसके बाद सुशील कुमार के रूप में शिनाख्त हुई।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दयाशंकर द्विवेदी ने बताया कि कल्याणी नदी में इस समय पानी अधिक होने के साथ बहाव भी काफी तेज है, जिससे तलाशी अभियान में कठिनाई आ रही है। प्रशासन और पुलिस की निगरानी में नदी में युवक की तलाश जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

अन्य खबरे

कोका-कोला SLMG विवरेज कंपनी के सहयोग से आज दिनांक 31 अगस्त 2026 के दिन जिलाधिकारी कार्यालय में जापान में बनी मतसुंगा बैडमिंटन व्हीलचेयर को जिलाधिकारी श्री ईशान प्रताप जी के हाथों राष्ट्रीय खिलाड़ी सिर्फ प्रहलाद को प्रदान की गई !

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1433829
Total Visitors
error: Content is protected !!