Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

बदलते मौसम में बुखार-वायरल का प्रकोप, यूनानी अस्पताल में बढ़ी मरीजों की भीड़

रिपोर्ट/रिशु गुप्ता

रामसनेहीघाट, बाराबंकी। बदलते मौसम के साथ बुखार और वायरल संक्रमण के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। मोहम्मदपुर स्थित राजकीय यूनानी चिकित्सालय में इन दिनों मरीजों की भीड़ बढ़ गई है। प्रतिदिन करीब 50 से 60 मरीज उपचार के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं। इनमें बड़ी संख्या बुखार, खांसी और मौसमी संक्रमण से पीड़ित मरीजों की है।यूनानी चिकित्सा पद्धति के प्रति मरीजों का भरोसा भी बढ़ता दिखाई दे रहा है। कनवाताल निवासी योगेश वर्मा ने बताया कि वह करीब एक सप्ताह से बुखार से परेशान थे। यूनानी दवा लेने के बाद उन्हें काफी राहत मिली। धरौली निवासी रोशन व विवेक तथा मोहम्मदपुर निवासी विजय रावत और भारती कोटेदार ने भी यूनानी उपचार से लाभ मिलने की बात कही।चिकित्सा अधिकारी डॉ. इशफाक अहमद ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण बुखार के मरीज बढ़े हैं। प्रतिदिन 50 से 60 मरीजों का उपचार किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से साफ-सफाई रखने और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मास्क का प्रयोग करने की सलाह दी। स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों को देखते हुए बुखार, खांसी या गले में खराश होने पर लापरवाही न बरतने और चिकित्सकीय सलाह लेने को कहा।अस्पताल में योग प्रशिक्षक लक्ष्मी प्रसाद और वार्ड बॉय मुकेश कुमार मरीजों की व्यवस्था में सहयोग कर रहे हैं।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1464239
Total Visitors
error: Content is protected !!