Skip to main content

Naradsamvad

*हरिशंकरी रोपण अभियान को जन-अभियान बनाने की तैयारी, प्रशासन और सामाजिक संगठनों ने बनाई रणनीति*

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

*हरिशंकरी रोपण अभियान को जन-अभियान बनाने की तैयारी, प्रशासन और सामाजिक संगठनों ने बनाई रणनीति*

रिपोर्ट:- रीशू गुप्ता 

बाराबंकी:-  जनपद के सभी 15 विकासखंडों और 14 नगर निकायों में हरिशंकरी रोपण अभियान को व्यापक स्तर पर संचालित करने की तैयारियां तेज हो गई हैं। अभियान को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन और विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों के बीच बैठक कर विस्तृत रणनीति तैयार की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी के साथ लोक भारती के राष्ट्रीय संगठन सचिव श्रीकृष्ण चौधरी की अध्यक्षता में अभियान की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई। अभियान में लोक भारती के सहयोग से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, गायत्री परिवार, पतंजलि, आर्ट ऑफ लिविंग, आर्य समाज, ब्रह्मकुमारी, व्यापार मंडल, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, विद्या भारती और विश्व हिंदू परिषद समेत विभिन्न सामाजिक संगठनों के सैकड़ों कार्यकर्ताओं को जोड़ा जाएगा।

बैठक में अभियान को केवल पौधरोपण तक सीमित न रखते हुए इसे जन-जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण के व्यापक अभियान के रूप में चलाने पर जोर दिया गया। हरिशंकरी पौधों के रोपण के साथ जल संरक्षण और पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने की योजना पर भी विचार-विमर्श हुआ।

लोक भारती के राष्ट्रीय संगठन सचिव श्रीकृष्ण चौधरी ने कहा कि हरिशंकरी रोपण अभियान का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण एवं जल संरक्षण के साथ लोगों में प्रकृति के प्रति जागरूकता पैदा करना है। जिला प्रशासन और सामाजिक संगठनों के समन्वय से अभियान को व्यापक जनभागीदारी के साथ सफल बनाया जाएगा।

बैठक में बृजेंद्र, गोपाल, सौरभ, सेवा भारती के सह सेवा प्रमुख लालराम चौधरी, अवध प्रांत के नदी एवं जल संयोजक अधिवक्ता राम लखन शुक्ला, एपी शर्मा, संजय चतुर्वेदी, भरतलाल सिंह, प्रमोद तिवारी (पूर्व जिला उपाध्यक्ष), अजित प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ad image
ALSO READ  छठ पूजा की तैयारी: लखीमपुर खीरी की SSP डॉ. ख्याति गर्ग ने किया सेठघाट का निरीक्षण
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!