Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

एटीएम में मदद के बहाने कार्ड बदला, खाते से 1.09 लाख पार

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर, बाराबंकी। बुढ़वल चौराहा स्थित केनरा बैंक के एटीएम पर रुपये निकालने पहुंचे व्यक्ति का कार्ड बदलकर शातिरों ने खाते से 1.09 लाख रुपये पार कर दिए। मोबाइल पर रकम निकाले जाने का संदेश आने के बाद पीड़ित को ठगी की जानकारी हुई। पीड़ित ने रामनगर थाने के साथ साइबर क्राइम विभाग में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस एटीएम के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपितों की पहचान में जुटी है। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के ग्राम बल्लोपुर निवासी रामजी लाल का खाता केनरा बैंक में है। तहरीर के अनुसार, वह बुढ़वल चौराहा स्थित बैंक के बाहर लगे एटीएम से रुपये निकालने गए थे। एटीएम संचालन में परेशानी होने पर वहां पहले से मौजूद दो युवकों में से एक ने मदद की पेशकश की। युवक की मदद से रामजी लाल ने 20 हजार रुपये निकाले और घर चले गए। एक दिन बाद मोबाइल पर खाते से 1.09 लाख रुपये निकाले जाने का संदेश आया तो उनके होश उड़ गए। एटीएम कार्ड देखने पर कार्ड बदले जाने का पता चला। उन्होंने तत्काल बैंक पहुंचकर कार्ड लॉक कराया। इसके बाद थाने और साइबर क्राइम विभाग में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है।

अन्य खबरे

कोका-कोला SLMG विवरेज कंपनी के सहयोग से आज दिनांक 31 अगस्त 2026 के दिन जिलाधिकारी कार्यालय में जापान में बनी मतसुंगा बैडमिंटन व्हीलचेयर को जिलाधिकारी श्री ईशान प्रताप जी के हाथों राष्ट्रीय खिलाड़ी सिर्फ प्रहलाद को प्रदान की गई !

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1434143
Total Visitors
error: Content is protected !!