Naradsamvad

[post-views]

Fire broke out due to short circuit in Halat Emergency | हैलट इमरजेंसी में शार्ट सर्किट से लगी आग: रेड जोन में धुंआ भरने से 10 मिनट तक तड़पते रहे मरीज, बुझाने में लगे एक घंटे – Kanpur News

[ad_1]

आग की जानकारी पर हैलट पहुंचे पुलिस अधिकारी व डॉक्टर

मंगलवार सुबह हैलट इमरजेंसी के रेड जोन में शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग के कारण कुछ ही देर में रेड जोन में धुंआ भर गया, जिससे मरीजों का दम घुटने लगा, इस दौरान करीब 10 मिनट तक मरीज तड़पते रहे। आग की घटना से अस्पताल में हड़कंप मच गया।

.

इमरजेंसी के रेड जोन में सफाई करते कर्मचारी

इमरजेंसी के रेड जोन में सफाई करते कर्मचारी

आनन–फानन में मरीजों को वार्ड नंबर एक में शिफ्ट करके फायर बिग्रेड को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने एक घंटे में आग पर काबू पाया। दोपहर करीब एक बजे के बाद मरीजों को रेड जोन में शिफ्ट किया गया।

मरीज माला के बेड के ऊपर लगे पंखे में लगी आग

हैलट इमरजेंसी के रेड जोन में करीब 10 मरीज गंभीर हालत में भर्ती है। रेड जोन के बेड नंबर 12 में पेट की मरीज यशोदा नगर निवासी माला गुप्ता एडमिट है। वहीं उनके बगल वाले बेड में सड़क दुर्घटना में घायल फत्तेपुर निवासी वंश सिंह भर्ती है। आज सुबह करीब 10 बजे माला के बेड के ऊपर लगे पंखे में शार्ट सर्किट से अचानक आग लग गई।

इतना धुंआ भरा, कि कुछ दिख नहीं रहा था

कुछ ही देर में वार्ड में धुंआ भर गया। घंटाघर निवासी मोनू की तीमारदार आशा देवी ने बताया कि कुछ ही देर में वार्ड में इतना धुंआ भर गया कि कुछ दिखाई नहीं पड़ रहा था, चंद पलों में मरीजों का दम घुटने लगा। इस दौरान करीब 10 मिनट तक मरीज तड़पते रहे।

धुएं से बिगड़ी घायल संजय की हालत

बरौर थाना मुंगीसापुर निवासी तीमारदार कोमल ने बताया कि 15 दिन पहले उनके भाई संजय का घाटमपुर में एक्सीडेंट हुआ था। शनिवार को उनको गंभीर हालत में भर्ती कराया है। वार्ड में धुंआ भरने से भाई की हालत बिगड़ने लगी, जिसके बाद घटना की जानकारी वार्ड ब्वॉय व डॉक्टरों को दी। जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें बाहर निकाला।

डॉक्टरों ने अग्निशमन यंत्रों से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। जिसके बाद मरीजों को वार्ड नंबर एक में शिफ्ट कर फायर ब्रिगेड पर सूचना दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने एक घंटे में आग पर काबू पा लिया। हालात सामान्य होने पर दोपहर बाद मरीजों को रेड जोन में शिफ्ट किया गया।

[ad_2]

Source link

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

499466
Total Visitors
error: Content is protected !!