Skip to main content

Naradsamvad

लोधेश्वर महादेवा फाल्गुनी कांवड़ मेले की तैयारियों का डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

Vivek Shukla
3 Min Read

रिपोर्ट/सन्दीप शुक्ला

रामनगर बाराबंकी।सुप्रसिद्ध पौराणिक तीर्थ स्थल लोधेश्वर महादेव में 5 फरवरी से 15 फरवरी महाशिवरात्रि तक आयोजित होने वाले फाल्गुनी कांवड़ मेले को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। मेले की तैयारियों के क्रम में सोमवार को जिलाधिकारी बाराबंकी शशांक त्रिपाठी ने प्रशासनिक अमले के साथ मेला परिसर पहुंचकर चल रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी निरंकार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी सहित प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बोहनिया तालाब, शिव अभरण सरोवर, मेला बाग, रैन बसेरा समेत पूरे मेला क्षेत्र में चल रहे कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान मेला सचिव व संयुक्त मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी रामनगर गुंजिता अग्रवाल से श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर की जा रही व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के पश्चात जिलाधिकारी ने मंदिर प्रांगण का भी अवलोकन किया।जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं के लिए सभी मूलभूत सुविधाएं समय से पूर्व पूरी कर ली जाएं, जिससे मेले में आने वाले कांवड़ियों व श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था एवं पेयजल पर विशेष ध्यान देने को कहा। साथ ही महादेवा से सरयू-घाघरा नदी तक जाने वाले मार्ग को गड्ढा मुक्त कराकर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने, बुढ़वल स्टेशन से मेला क्षेत्र तक प्रकाश एवं पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए।इसके अलावा बोहनिया तालाब पर रामप्यारी जमा कराने, बड़े वाहनों की पार्किंग मेला क्षेत्र से बाहर सुनिश्चित करने, सुरक्षा के दृष्टिगत पूरे मेला क्षेत्र में सीसीटीवी व ड्रोन से निगरानी कराने तथा बैरिकेटिंग की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने दुकानदारों को दुकानों पर रेट लिस्ट लगाने, मेला क्षेत्र को पालीथीन मुक्त रखने एवं निरंतर साफ-सफाई कराने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभागों के कार्यों की निगरानी संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी करेंगे।निरीक्षण के दौरान पूर्व विधायक रामनगर शरद कुमार अवस्थी, मेला सचिव उप जिलाधिकारी रामनगर गुंजिता अग्रवाल, तहसीलदार रामनगर विपुल कुमार सिंह, नायब तहसीलदार विजय प्रकाश तिवारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी रामनगर गरिमा पंत, जिला पंचायत अधिकारी, खंड विकास अधिकारी रामनगर जितेंद्र कुमार, खंड विकास अधिकारी सूरतगंज देवेंद्र सिंह, चिकित्सा अधीक्षक सूरतगंज डॉ. राजर्षि त्रिपाठी, ग्राम प्रधान लोधौरा अजय कुमार तिवारी उर्फ राजन, थाना प्रभारी रामनगर अनिल कुमार पांडे, महादेवा चौकी प्रभारी अभिनंदन पांडे सहित तहसील व जिला स्तर के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

ALSO READ  चंदौली पुलिस ने छह अपराधियों को 'गैंग नंबर 95' में दर्ज किया, रंगदारी और हत्या के प्रयास के आरोप
Ad image
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!