Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

बाराबंकी में रोगमुक्त भारत 2035 अभियान के तहत 20वाँ निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर संपन्न

लेट सुषमा देवी फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ दिव्यांशु पटेल के साथ स्वास्थ्य टीम मरीजों की जांच करती हुई।

सैदनपुर (बाराबंकी)। श्री साहेब सारंदास कुटी, खिदरापुर में लेट सुषमा देवी फाउंडेशन एवं विश्व हिंदू एकता महासंघ (भारतीय) के संयुक्त तत्वावधान में “रोगमुक्त भारत 2035” अभियान के अंतर्गत आयोजित 20वाँ निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस शिविर में 100 से अधिक मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

शिविर के दौरान ईसीजी, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर एवं सामान्य स्वास्थ्य जाँच जैसी आवश्यक चिकित्सीय सुविधाएँ उपलब्ध कराई गईं। मरीजों को उनकी जाँच रिपोर्ट के आधार पर विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परामर्श एवं स्वास्थ्य संबंधी मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया। आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण व जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराना रहा।

कार्यक्रम लेट सुषमा देवी फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ. दिव्यांशु पटेल के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ, जिनके नेतृत्व में यह अभियान निरंतर आगे बढ़ रहा है।

 खिचड़ी भोज में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, आगे भी जारी रहेंगे शिविर

स्वास्थ्य शिविर में डॉ. विवेक सोनी (राष्ट्रीय प्रभारी, विश्व हिंदू एकता महासंघ), श्रीमती मीरा वर्मा (प्रदेश अध्यक्ष, महिला विंग), डॉ. पार्वती कुमारी, एल.टी. सर्वेश कुमार, ओ.टी. टेक्नीशियन मोहित, नर्सिंग स्टाफ आशा सहित अनेक स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।

इसके साथ ही लवलेश कुमार (राष्ट्रीय अध्यक्ष, विश्व हिंदू एकता महासंघ), धर्मेंद्र यादव (प्रदेश महामंत्री), नवीन कुमार (नगर मंत्री, भारतीय जनता पार्टी एवं प्रदेश मंत्री, विश्व हिंदू एकता महासंघ) तथा राष्ट्रीय मानव सेवा समिति के कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

स्वास्थ्य शिविर के उपरांत आयोजित खिचड़ी भोज में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों ने सहभागिता की। आयोजकों ने बताया कि “रोगमुक्त भारत 2035” अभियान के अंतर्गत भविष्य में भी इसी प्रकार निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं जनसेवा के कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाई जा सकें।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1461822
Total Visitors
error: Content is protected !!