Skip to main content

Naradsamvad

बसंत पंचमी पर कलश यात्रा संग शुरू होगा सात दिवसीय गायत्री महायज्ञ

Vivek Shukla
2 Min Read

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर, बाराबंकी।बसंत पंचमी के पावन अवसर पर 21 जनवरी को कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय गायत्री महायज्ञ एवं सरस्वती पूजन कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। नगर पंचायत रामनगर के रानी मोहल्ला स्थित ग्राम अटौटा में विगत 13 वर्षों से निरंतर आयोजित हो रहे इस धार्मिक आयोजन को लेकर क्षेत्र में भक्तिमय माहौल है।कार्यक्रम के अंतर्गत प्रत्येक दिवस प्रातः पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ तथा सायंकाल भगवती कथा का आयोजन किया जाएगा। 21 जनवरी को आयोजन स्थल ग्राम अटौटा से रामनगर-बुढ़वल चौराहे होते हुए पुनः आयोजन स्थल तक विशाल कलश यात्रा निकाली जाएगी।कार्यक्रम संचालक बबलू वर्मा ने बताया कि कलश यात्रा में सैकड़ों महिलाएं सिर पर कलश धारण कर पैदल यात्रा में सम्मिलित होंगी। शोभायात्रा में ढोल-नगाड़ों के साथ घोड़ा तथा गायत्री माता, वैष्णवी दुर्गा माता, सरस्वती माता, काली माता एवं भोलेनाथ की दिव्य प्रतिमाएं श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहेंगी।उन्होंने बताया कि प्रतिदिन सुबह गायत्री महायज्ञ एवं शाम को शांतिकुंज हरिद्वार के प्रसिद्ध आचार्य पंकज शांडिल्य के मुखारविंद से मां भगवती की कथा का श्रवण कराया जाएगा। यह आयोजन 28 जनवरी को सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं विशाल भंडारे के साथ संपन्न होगा, जबकि 29 जनवरी को प्रतिमा विसर्जन किया जाएगा।कलश यात्रा को भव्य बनाने एवं अधिकाधिक श्रद्धालुओं की सहभागिता सुनिश्चित करने को लेकर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

ALSO READ  पीएम मोदी ने ESTIC 2026 का किया उद्घाटन, रिसर्च के लिए 24,000 करोड़ रुपये का बजट
Ad image
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!