Skip to main content

Naradsamvad

कलश यात्रा के साथ श्री राम कथा का हुआ शुभारंभ

Vivek Shukla
2 Min Read

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर बाराबंकी।ग्राम सीहामऊ में श्री राम-जानकी मूर्ति की स्थापना के उपलक्ष्य में सात दिवसीय संगीतमयी श्री राम कथा का शुभारंभ शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। इस अवसर पर पूरा गांव भक्तिमय वातावरण में सराबोर नजर आया।विकासखंड क्षेत्र के ग्राम सीहामऊ निवासी रामकुमार अवस्थी ने अपने आवास पर मंदिर का निर्माण कराकर श्री राम-जानकी मूर्ति की स्थापना करवाई। इसी क्रम में भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों महिलाएं सिर पर कलश रखकर सरयू नदी के तट तक पहुंचीं। वहां विधिविधान से कलश में पवित्र जल भरकर श्रद्धालु पुनः पूजा स्थल पर लौटे।अयोध्या की बड़ी छावनी से पधारे कथावाचक पंडित वेद प्रकाश बाजपेई ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश स्थापना कराई और सात दिवसीय संगीतमयी श्री राम कथा का शुभारंभ किया। प्रथम दिन कथा में श्री राम कथा के महत्व और सृष्टि उत्पत्ति का विस्तार से वर्णन किया गया, जिसे सुनकर श्रोतागण भाव-विभोर हो उठे और राम भक्ति के रस में डूब गए।इस अवसर पर माधव प्रसाद, कौशल कुमार, इंद्र नारायण, भगवान दीन, संजय, गणेश प्रसाद, प्रेम शंकर, श्यामू, राम शंकर, रविशंकर, दीपक कुमार, प्रदीप कुमार, विवेक, रामू बाजपेई, संचित, मनवस, जीत, भानू, रोहित सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में ग्रामवासियों का सराहनीय सहयोग रहा।

ALSO READ  UP PET 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिए सख्त निर्देश, 35 लाख से ज्यादा उम्मीदवार देंगे परीक्षा
Ad image
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!