Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

क्रिकेट टूर्नामेंट से शारीरिक-मानसिक विकास को मिलती है दिशा : बीडीओ

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर (बाराबंकी)। स्वस्थ शरीर के लिए खेलकूद अत्यंत आवश्यक है। खेल से न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक विकास भी होता है। तन और मन से स्वस्थ व्यक्ति ही राष्ट्र के विकास में अपना सार्थक योगदान दे सकता है। यह बातें खंड विकास अधिकारी रामनगर जितेंद्र कुमार ने थाल कलां में आयोजित तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन अवसर पर कहीं।खंड विकास अधिकारी ने कहा कि खेलकूद के आयोजनों से देश की एकता और अखंडता मजबूत होती है, क्योंकि खेल के मैदान में खिलाड़ी जाति, धर्म और मजहब से ऊपर उठकर खेल भावना के साथ एकत्रित होते हैं। उन्होंने आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि गांवों के छोटे-छोटे खेल मैदानों से ही निकलकर खिलाड़ी प्रदेश और देश का नाम रोशन करते हैं। ऐसे आयोजनों से ग्रामीण अंचल में छिपी प्रतिभाओं को निखरने का अवसर मिलता है।तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ बीडीओ जितेंद्र कुमार ने फीता काटकर किया। प्रतियोगिता के पहले दिन खेले गए मुकाबलों में पहला मैच थाल खुर्द व रामनगर के बीच हुआ, जिसमें थाल खुर्द की टीम विजयी रही। दूसरा मैच कटका व थाल खुर्द के बीच खेला गया, इसमें भी थाल खुर्द ने जीत दर्ज की। तीसरे मुकाबले में रानी बाजार व चांदपुर आमने-सामने हुए, जिसमें चांदपुर की टीम ने जीत हासिल की।

Ad image

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1585188
Total Visitors
error: Content is protected !!