Skip to main content

Naradsamvad

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में रामनगर में आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन, पुतला दहन

Vivek Shukla
1 Min Read

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

Ad image

रामनगर बाराबंकी।बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने रविवार को कस्बा रामनगर में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर बांग्लादेश के प्रधानमंत्री का पुतला फूंका और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन पुलिस को सौंपा।जिला अध्यक्ष जुगराज सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता कस्बा स्थित पुरानी तहसील से जुलूस के रूप में निकले। कार्यकर्ता बांग्लादेश विरोधी नारे लगाते हुए कस्बे का भ्रमण करते हुए बुढ़वल चौराहे पर पहुंचे, जहां बांग्लादेश के प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया गया।प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे कथित अत्याचारों पर तत्काल रोक लगाने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उप निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव को सौंपा गया।इस मौके पर पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष राजू उर्फ बंटी, कस्बा अध्यक्ष रवि पांडेय, प्रदीप यादव,प्रशांत तिवारी सन्दीप प्रमोद शुक्ला सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ALSO READ  Ather Energy ने दिल्ली में एक ही दिन में डिलीवर किए 500 Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!