Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

मरकामऊ क्रिकेट टूर्नामेंट में रामनगर बना विजेता, गौरीकांत दीक्षित ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर बाराबंकी।विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मरकामऊ में आयोजित क्रिकेट फाइनल टूर्नामेंट का मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। फाइनल मैच में रामनगर की टीम ने शानदार बल्लेबाजी और सटीक गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम को भाजपा नेता गौरीकांत दीक्षित ने मौके पर पहुंचकर 11 हजार रुपये की नगद पुरस्कार राशि व ट्रॉफी प्रदान की।फाइनल मुकाबले के बाद मैदान पर पहुंचे गौरीकांत दीक्षित ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि “खेल युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए बेहद जरूरी हैं। ऐसे आयोजन ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर देते हैं। युवाओं को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि खेल अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करते हैं, जो जीवन में आगे बढ़ने के लिए जरूरी है। विजेता टीम को पुरस्कार प्रदान करते समय उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।मैच के दौरान दर्शकों का जोश देखते ही बन रहा था। पूरा गांव क्रिकेट के रंग में रंगा नजर आया। आयोजन स्थल पर खेल प्रेमियों की भारी भीड़ मौजूद रही और हर चौके-छक्के पर तालियों की गड़गड़ाहट सुनाई देती रही। इस अवसर पर आयोजक समिति के सदस्य, स्थानीय खेल प्रेमी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Ad image
ALSO READ  मुरादाबाद के टाटा मोटर्स शोरूम में मारपीट, टीम लीडर ने सेल्स मैनेजर को पीटा

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1609357
Total Visitors
error: Content is protected !!