Skip to main content

Naradsamvad

विश्व हिंदू परिषद के एकल अभियान के तहत बच्चों में संस्कार व देशभक्ति का संदेश

Vivek Shukla
2 Min Read

रिपोर्ट/सन्दीप शुक्ला

Ad image

लोधेश्वर महादेव धाम में मकर संक्रांति पर समरसता खिचड़ी भोज का आयोजन

महादेवा, बाराबंकी। लोधेश्वर महादेवा मंदिर प्रांगण में मकर संक्रांति के पावन अवसर पर विश्व हिंदू परिषद की एकल अभियान गतिविधि विभाग द्वारा समरसता खिचड़ी भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे तथा बच्चों में संस्कार और देशभक्ति की भावना को सुदृढ़ करना रहा।विश्व हिंदू परिषद की शाखा द्वारा एकल शिक्षा अभियान के अंतर्गत प्रत्येक ग्राम सभा में संच प्रमुखों के माध्यम से बच्चों को संस्कारशाला, देशभक्ति एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में संयुक्त संच प्रमुख रामनगर/महादेवा अंचल, बाराबंकी (अवध संभाग, मध्य उत्तर प्रदेश) के तत्वावधान में लोधेश्वर महादेव मंदिर परिसर में खिचड़ी भोज कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता संच समिति अध्यक्ष डॉ. संदीप सिंह ने की।अंचल गतिविधि प्रमुख देवनारायण सिंह ने खिचड़ी भोज के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सामाजिक समरसता को मजबूत करने और छुआछूत जैसी कुरीतियों को दूर करने का संकल्प दिलाया। अंचल प्रशिक्षण प्रमुख सुश्री शांति प्रिया सिंह ने बौद्धिक उद्बोधन के माध्यम से समितियों का परिचय कराया तथा भोजन मंत्र के साथ समरसता भोज को संपन्न कराया। इस अवसर पर बच्चों में देशप्रेम और संस्कारों के विकास पर भी विस्तार से चर्चा की गई।कार्यक्रम के पश्चात संच प्रमुखों, कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं ने एक साथ समरसता खिचड़ी भोज में सहभागिता निभाई।इस अवसर पर संच समिति अध्यक्ष डॉ. संदीप सिंह, उपाध्यक्ष अनूप सिंह, संदीप शुक्ला, संच प्रमुख प्रियंका वर्मा, रोशनी सिंह, रेखा रानी, दुर्गेश्वरी, दीपा सहित समस्त आचार्यगण एवं ग्राम समिति के बंधु उपस्थित रहे।

ALSO READ  बाराबंकी में मानव विकास सेवा समिति ने साफ की सड़क किनारे की झाड़ियां, सुरक्षित सफर की मुहिम
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!