Skip to main content

Naradsamvad

थाना क्षेत्र के अलग-अलग दो सड़क हादसों में पांच घायल चार जिला अस्पताल रेफर

Vivek Shukla
2 Min Read

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

Ad image

रामनगर बाराबंकी।थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुई दो सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल हो गए। इनमें चार की हालत गंभीर होने पर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर किया गया।पहली दुर्घटना रामनगर फतेहपुर मार्ग पर किसुनपुर मोड़ के पास हुई, जहां दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में किसुनपुर निवासी रामप्रताप (54) पुत्र फौजदार और भैसुरिया निवासी मोहम्मद आजाद (30) पुत्र मुबारक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने दोनों घायलों को सीएचसी रामनगर पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।दूसरी घटना थाना रामनगर क्षेत्र के बुढ़वल चौराहे के पास हाइवे पर स्थित एक लॉन के निकट हुई। कुर्सी थाना क्षेत्र के बबुरिहा निवासी चालक रमाकांत पुत्र रामविलास एक्सयूवी कार से गोंडा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान डिवाइडर से मुड़ रही एक लोडेड डीसीएम में पीछे से एक्सयूवी कार जा घुसी। टक्कर में कार सवार गोंडा बाजार कटरा रायपुर निवासी दीप नारायण पुत्र राजाराम, उनके भाई जगत प्रसाद और चालक रमाकांत गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को एंबुलेंस से सीएचसी रामनगर ले जाया गया, जहां से दोनों भाइयों की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया।घायलों ने बताया कि उनके घर पर शादी समारोह था और नई एक्सयूवी कार विवाह में देने के लिए लाई गई थी। हादसे के बाद हाइवे पर भीषण जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हाइड्रा मशीन की मदद से क्षतिग्रस्त एक्सयूवी को किनारे हटवाकर यातायात बहाल कराया। इस दौरान कई घंटों तक जाम की स्थिति बनी रही।

ALSO READ  बाराबंकी के त्रिलोकपुर में बुखार का कहर, एक की मौत और 50 से ज्यादा लोग बीमार
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!