Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

प्राथमिक विद्यालय सिरौली कला में मासिक शिक्षक संकुल बैठक आयोजित

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर बाराबंकी।शिक्षा क्षेत्र रामनगर के प्राथमिक विद्यालय सिरौली कला में जिला महामंत्री उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ उमानाथ मिश्र की अध्यक्षता में जनवरी माह की मासिक शिक्षक संकुल बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक मनोज तिवारी ने सभी आगंतुकों का बैज लगाकर, माल्यार्पण करते हुए नववर्ष के अवसर पर डायरी व पेन भेंट कर स्वागत किया। बैठक के दौरान विद्यालय के बच्चों द्वारा नवग्रहों का परिचय संबंधी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, जिसे उपस्थित लोगों ने सराहा। साथ ही बच्चों को ठंड से बचाव के लिए ऊनी टोपी का वितरण भी किया गया।बैठक में एआरपी मृदुलिमा पाठक, न्याय पंचायत प्रभारी आशुतोष प्रकाश गौतम, ग्राम प्रधान श्रीकांत शुक्ला, आलोक शुक्ला, देश दीपक शुक्ला, श्याम किशोर बाजपेई, संकुल शिक्षक सिद्धार्थ शंकर शुक्ला, संदीप सिंह, शिशिर पांडे, प्रदीप वर्मा, रूबी शुक्ला सहित प्रभारी प्रधानाध्यापक मनोज तिवारी, मनोज पाठक, प्रियंका द्विवेदी, निर्मल कुमार, रामू कुमार, अनीता देवी, अर्चना वर्मा समेत अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1460340
Total Visitors
error: Content is protected !!