Skip to main content

Naradsamvad

अयोध्या राम मंदिर निर्माण के एक वर्ष पूर्ण होने पर ग्राम लाइन में समरसता भोज का आयोजन

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

 

Ad image
भाजपा नेताओं की उपस्थिति में भव्य कार्यक्रम, सैकड़ों ग्रामीण हुए शामिल

रिपोर्टें चंद्रोदय अवस्थी रामनगर (बाराबंकी)। जनपद बाराबंकी की तहसील रामनगर अंतर्गत ग्राम पंचायत लाइन में बुधवार की शाम भाजपा कार्यकर्ता अजय कुमार गुप्ता के नेतृत्व में समरसता भोज का आयोजन किया गया। यह आयोजन अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में किया गया, जिसमें ग्राम पंचायत के सभी वर्गों के लोगों ने सहभागिता कर सामाजिक समरसता का संदेश दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व राज्य मंत्री नानकदीन भुर्जी (प्रदेश मंत्री, पिछड़ा वर्ग मोर्चा) तथा पूर्व विधायक शरद कुमार अवस्थी द्वारा किया गया। दोनों नेताओं ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज को एकजुट करने और सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने श्रीराम मंदिर को भारत की सांस्कृतिक चेतना और आस्था का प्रतीक बताया।
कार्यक्रम आयोजक अजय कुमार गुप्ता ने ग्राम पंचायत लाइन के समस्त निवासियों को आमंत्रित कर सम्मानित किया। आयोजन में जिला कार्य समिति सदस्य अनिल अवस्थी, ग्राम प्रधान राजन तिवारी, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि प्रवेश शुक्ला, बूथ अध्यक्ष शिव मंगल पाठक, पूर्व मंडल महामंत्री अयोध्या प्रसाद अवस्थी, मंडल उपाध्यक्ष दीपक अवस्थी, पूर्व मंडल मंत्री महेश तिवारी, शीतला प्रसाद वाजपेई प्रधान राजेश अवस्थी, प्रधान इब्राहिमपुर उमेश मिश्रा, प्रखर अवस्थी, जय राम वर्मा, अंजनी अवस्थी, राधेश्याम वर्मा, शिवम गुप्ता सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
समरसता भोज में सैकड़ों ग्रामीणों ने पहुंचकर खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्सव और सौहार्द का वातावरण बना रहा। अंत में आयोजक अजय कुमार गुप्ता ने सभी अतिथियों एवं ग्रामवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी ऐसे सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से समाज को जोड़ने का कार्य किया जाता रहेगा।

ALSO READ  जौनपुर में सरकारी पैसों के गबन के आरोप में ग्राम प्रधान गिरफ्तार, गौशाला और मनरेगा फंड में गड़बड़ी
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!