रिपोर्ट/विवेक शुक्ला
रामनगर बाराबंकी।सोलहवें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर बुधवार को रामनगर तहसील परिसर से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। तहसीलदार विपुल कुमार सिंह के नेतृत्व में निकली रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई यूनियन इंटर कॉलेज रामनगर पहुंची। इस दौरान छात्र-छात्राओं व नागरिकों ने “हम मतदान करेंगे, देश का भविष्य संवारेंगे” का सामूहिक संकल्प लिया।रैली में रामनगर पीजी कॉलेज, यूनियन इंटर कॉलेज, प्रशांत बाल विद्या मंदिर एवं बालिका इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। छात्र-छात्राओं के उत्साहपूर्ण नारों से नगर का वातावरण लोकतंत्र और जिम्मेदारी की भावना से सराबोर रहा।तहसील परिसर में श्री लोधेश्वर सांस्कृतिक क्लब व यूनियन इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा बनाई गई आकर्षक रंगोलियों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। रंगों के माध्यम से उकेरे गए लोकतंत्र और मतदान के संदेश ने उपस्थित लोगों को मतदान के महत्व का अहसास कराया।इस अवसर पर तहसीलदार विपुल सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी रमेश चंद्रा, प्राचार्य प्रो. डॉ. कौशलेंद्र विक्रम मिश्र, प्रो. डॉ. सुनीत कुमार सिंह, प्रधानाचार्य डॉ. कमलेश सिंह, प्रो. एचके मिश्रा, डॉ. अखिलेश वर्मा, डॉ. विश्वेश मिश्र, डॉ. अखिलेश पटेल, डॉ. रामकुमार सिंह, डॉ. मनोज सिंह, डॉ. केपी सिंह, डॉ. सुनीत जायसवाल, डॉ. शैलजा दीक्षित, अमरजीत सिंह, डॉ. आजाद प्रताप सिंह, डॉ. उदय प्रताप सिंह, डॉ. संजय तिवारी, आलोक राय, गरिमा श्रीवास्तव, रानी सैनी, वरिष्ठ शिक्षक छविराम, डॉ. सुभाष मौर्य, शिव कैलाश गौतम सहित महाविद्यालय के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम का उद्देश्य अधिकाधिक मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करना और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित करना रहा।









