Skip to main content

Naradsamvad

तपेसिपाह गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ का शव मिलने से मचा हड़कंप

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

Ad image

रोते बिलखते परिवारीजन

एडिटर के के शुक्ल/चंद्रोदय अवस्थी नारद संवाद

रामनगर बाराबंकी।रामनगर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत तपेसिपाह में गुरुवार को एक अधेड़ व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, शाम करीब 4:00 बजे गांव के अंदर तपेशिपाह जाने वाले मार्ग के किनारे पूर्व प्रधान के घर के पास स्थित एक गहरी खाई में स्थानीय लोगों ने शव को पड़ा देखा।

शव की पहचान गांव निवासी पंचम (58 वर्ष), पुत्र रामदीन के रूप में हुई है। शव मिलने की खबर फैलते ही पूरे ग्राम सभा में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई और तुरंत इसकी सूचना रामनगर पुलिस को दी गई।

पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की गहनता से जांच-पड़ताल करते हुए शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच जारी है। अभी तक मौत के कारणों की पुष्टि नहीं हो सकी है, जिससे मामला संदिग्ध बना हुआ है।स्थानीय लोगों के अनुसार, पंचम गांव में एक साधारण जीवन व्यतीत कर रहे थे और किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुटी है, ताकि सच्चाई सामने आ सके।इस रहस्यमय घटना से गांव में शोक और डर का माहौल है। पुलिस द्वारा की जा रही जांच के नतीजों का सभी को इंतजार है। मृतक के पांच बच्चे हैं जिसमें चार लड़की और एक लड़का का रो रो कर बुरा हाल है।

मृतक पंचम का फाइल फोटो

ALSO READ  प्रधानमंत्री के पिता पर टिप्पणी: बिहार डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कांग्रेस से मांगी माफी

इस संबंध में थाना प्रभारी अनिल कुमार पांडे ने बताया शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा की मौत कैसे हुई है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!