Skip to main content

Naradsamvad

बाराबंकी के थाना रामनगर के लहड़रा मोड़ पास जंगल में यूपी एसटीएफ बदमाशों के बीच मुठभेड़ के दौरान एक लाख का इनामी बदमाश ढेर

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
3 Min Read

Ad image

315 बोर की एक राइफल, एक हाफ बंदूक और कई कारतूस बरामद 

 

बाराबंकी में यूपी STF की बड़ी कार्रवाई, दो बदमाश फरार, हथियार बरामद

 

एडिटर कृष्ण कुमार शुक्ला नारद संवाद एजेंसी बाराबंकी

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के जनपद बाराबंकी के रामनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत लोहटी जई स्थित केशियापुर जंगल में बुधवार शाम करीब 6 बजे एक बड़ा पुलिस अभियान चलाया गया। यूपी एसटीएफ को सूचना मिली थी कि तीन शातिर अपराधी लहड़रा मोड़ के पास छिपकर जंगल में शराब पी रहे हैं। इनकी यूपी एसटीएफ तलाश कर रही थी।तत्परता दिखाते हुए एसटीएफ की टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दी।

जैसे ही पुलिस टीम जंगल के भीतर पहुंची, बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में करीब 20 मिनट तक बदमाशों और यूपी एसटीएफ पुलिस में मुठभेड़ चली। इस दौरान गोलीबारी की आवाज पूरे क्षेत्र में गूंजती रही। मुठभेड़ में एक बदमाश, ज्ञानचंद्र पासी, गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे तत्काल रामनगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। ज्ञानचंद्र पासी पर डकैती, हत्या सहित 76 संगीन मामलों में केस दर्ज थे और उस पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक लाख रुपए का इनाम घोषित कर रखा था।

मौके से हथियार बरामद, इलाके में पुलिस का सघन अभियान जारी:

मुठभेड़ के दौरान दो अन्य बदमाश डरकर फरार हो गए। उनकी तलाश में पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी है। मौके से .315 बोर की एक राइफल, एक हाफ बंदूक और कई कारतूस बरामद किए गए हैं।

इस घटना की जानकारी मिलते ही बाराबंकी एडिशनल एसपी विकास चंद्र त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी गरिमा पंत, थाना प्रभारी अनिल कुमार पांडे, उप निरीक्षक शत्रुघ्न, कांस्टेबल पुनीत कुशवाहा समेत रामनगर पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंच गया। पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। वहीं, रात में ही फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की बारीकी से जांच शुरू कर दी।

इस अभियान में एसटीएफ के सब इंस्पेक्टर अतुल चतुर्वेदी, सब इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह, हेड कांस्टेबल रामनिवास शुक्ला, राजीव, कमांडो रामपाल, महेंद्र सिंह, डीआर फजल सहित करीब एक दर्जन पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही। यूपी एसटीएफ को यह बड़ी सफलता मानी

जा रही है।

मृतक बदमाश ज्ञान चंद्र पासी

एडिशनल एसपी बाराबंकी घटनास्थल पर पहुंचकर की जांच
ALSO READ  बहराइच में पूजा के दौरान आग लगने से महिला की मौत, पिता ने लगाया पेट्रोल डालकर जलाने का आरोप
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!