Skip to main content

Naradsamvad

लखनऊ काम पर गए युवक का अपहरण, अपहरणकर्ताओं ने 10 लाख की फिरौती मांगी

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read
oplus_0

 

Ad image

एडिटर कृष्ण कुमार शुक्ल चन्द्रोदय अवस्थी नारद संवाद न्यूज़

रामनगर बाराबंकी। विकासखंड रामनगर की ग्राम पंचायत रानी मऊ अल्लापुर थाना क्षेत्र फतेहपुर निवासी उर्मिला पत्नी रामदास का 18 वर्षीय बेटा रवि रविवार को काम के सिलसिले में लखनऊ गया था। रवि ने घर से निकलने के बाद दो बार अपने परिवार से संपर्क किया पहली बार दोपहर 1:00 बजे और दूसरी बार रात 7:00 बजे, तब तक वह पूरी तरह सुरक्षित था।

लेकिन रात 8:00 बजे रवि के बड़े भाई विपिन कुमार के मोबाइल पर एक अंजान नंबर (6391545305) से कॉल आया। कॉलर ने खुद को अपहरणकर्ता बताते हुए कहा कि रवि को अगवा कर लिया गया है और उसकी रिहाई के लिए 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी। कॉल करने वाले ने पहले उन्नाव जंक्शन बुलाया, फिर लखनऊ चारबाग पहुंचने का निर्देश दिया।अपहरणकर्ताओं ने बाद में रवि के मोबाइल नंबर (9580576963) से कॉल कर परिजनों को धमकी दी कि अगर फिरौती नहीं दी गई तो रवि को गोली मार दी जाएगी। रवि की आवाज कॉल पर सुनाई दी, वह रो रहा था और अपने पिता को बुला रहा था।रवि के भाई विपिन कुमार ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। गांव के ही बहादुर नामक युवक को, जिसने रवि को काम के लिए लखनऊ भेजा था, फतेहपुर पुलिस पूछताछ के लिए ले गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। परिवार के पास अपहरणकर्ताओं की कॉल रिकॉर्डिंग भी मौजूद है, जिसे जांच में शामिल किया गया है। रवि के पिता रामदास ने बताया मेरा बेटा

oplus_0

आज सोमवार की सुबह 7:00 बजे दुबग्गा के पास दशहरी क्रॉसिंग के पास एक बाग में मिल गया है और पुलिस की गिरफ्त में है शाम तक आ जाएगा अपहरण करने वाले व्यक्ति मेरे बेटा का मोबाइल और ₹3000 लेकर फरार हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने मुझे इसकी सूचना फोन के माध्यम से दी है।

ALSO READ  फ्रांस में महंगाई और सरकारी नीतियों के खिलाफ भारी विरोध प्रदर्शन, हजारों लोग हिरासत में
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!