Skip to main content

Naradsamvad

नाश्ते के दौरान बिगड़ी रोडवेज बस परिचालक की तबीयत, मिर्गी के दौरे से हुआ बेहोश

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

Ad image

ईएमटी अजय विश्वकर्मा परिचालक का इलाज करते हुए

 एडिटर के के शुक्ल रामनगर बाराबंकी। रविवार की सुबह 10बजे थाना क्षेत्र रामनगर के बडनपुर इलाके के ग्राम पंचायत नचना स्थित बाबा ढाबा के पास बहराइच से कानपुर जा रही आजाद नगर डिपो की रोडवेज बस (वाहन संख्या UP 78 KT 9912) रुकी थी, जहाँ यात्री नाश्ता कर रहे थे। इसी दौरान बस के परिचालक ओम नारायण (पुत्र सत्य प्रकाश, निवासी नवाबगंज थाना कोहना, जिला कानपुर नगर, उम्र 46 वर्ष) की अचानक अटैक पड़ गया तबीयत बिगड़ गई। होटल पर खाना खाते समय उन्हें चक्कर आने लगे और वे कुर्सी से गिर पड़े। इसके बाद उन्हें मिर्गी के दौरे पड़ने लगे और वे बेहोश हो गए।

बस ड्राइवर ने इसकी सूचना परिवहन निगम के अधिकारियों की तो तत्काल रामनगर बस स्टेशन इंचार्ज मनीष तिवारी ने फोन कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर एंबुलेंस को सूचित किया जिस पर ईएमटी अजय कुमार विश्वकर्मा और पायलट जय प्रकाश मौके पर पहुंचे। परिचालक को बेहोशी की हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टर अधीक्षक प्रणव श्रीवास्तव द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घटना के समय बस में करीब 60 यात्री सवार थे। परिचालक की तबीयत बिगड़ने के कारण बस चालक भी उनके साथ एंबुलेंस से जिला अस्पताल चला गया, जिससे यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। करीब दो घंटे तक यात्री परेशान होते रहे। इसके बाद प्रशासन द्वारा दूसरी बसों से यात्रियों को उनके गंतव्य स्थान के लिए रवाना किया गया।

ALSO READ  चीन की सेना की मनमानी से LAC पर तनाव, अरुणाचल प्रदेश में आमने-सामने हुए जवान
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!