Skip to main content

Naradsamvad

Firing in broad daylight in cremation ground dispute in Saharanpur | सहारनपुर में श्मशान भूमि विवाद में दिनदहाड़े फायरिंग: दलित समाज के 2 युवक गंभीर रूप से घायल, 12 से ज्यादा हमलावार फरार – Saharanpur News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

[ad_1]

Ad image

सहारनपुर के देवबंद के तलहेड़ी चुंगी स्थित वाल्मीकि समाज के श्मशान की भूमि पर कब्जे को लेकर बुधवार को दिनदहाड़े फायरिंग की घटना हुई। इस घटना में वाल्मीकि बस्ती के दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

.

घटना की जानकारी के अनुसार, दो गाड़ियों में सवार एक दर्जन से अधिक लोग श्मशान की जमीन पर पहुंचे और बाउंड्री बनाने का प्रयास करने लगे। वाल्मीकि समाज के लोगों ने इसका विरोध किया, जिस पर आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। गोलियां लगने से विनीत (सुनील का पुत्र) और दीपक (राजेश का पुत्र) गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटनास्थल पर पहुंचीं पुलिस।

घटनास्थल पर पहुंचीं पुलिस।

ALSO READ  अयोध्या में 7 नवंबर 2026 को होगा 10वां भव्य दीपोत्सव, 30 लाख दीयों और हाई-टेक प्रसारण की तैयारी

घायलों को तत्काल नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया गया। फायरिंग की घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।

ALSO READ  आगरा के कोचिंग सेंटर में मिला शिक्षक का शव, कई दिनों से बंद था सेंटर

भीड़ को देखकर हमलावर अपनी एक कार मौके पर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और आरोपियों की पहचान व उनके ठिकानों का पता लगाने में जुटी है। क्षेत्र में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

ALSO READ  उन्नाव के सफीपुर में यात्रियों से भरी मिनी बस पलटी, पुलिस अधिकारी समेत तीन घायल

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!