Skip to main content

Naradsamvad

डीएमओ ऑफिस बाराबंकी के निर्देशानुसार एस.एम.सी. शालिनी तिवारी ने विद्यालयों के बच्चों को फाइलेरिया की बीमारी के बारे में किया जागरूक

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

 

Ad image

 

 

 

 

एडिटर कृष्ण कुमार शुक्ल,नारद संवाद न्यूज़

 बाराबंकी।तहसील रामनगर के शिक्षा क्षेत्र के ग्राम पंचायत गणेशपुर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय, गायत्री बाल शिक्षा निकेतन विद्यालय, कंपोजिट विद्यालय डायट गणेशपुर, पूर्व माध्यमिक विद्यालय विद्यालय में आज डीएमओ ऑफिस बाराबंकी के निर्देशानुसार एस. एम. सी. शालिनी तिवारी ने पहुंच कर सभी विद्यालयों के बच्चों को फाइलेरिया की बीमारी के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान कर फाइलेरिया के बारे में जागरूक कर शपथ दिलाया। शालिनी ने बैनर के तले कैंप लगाकर गायत्री बाल शिक्षा निकेतन के कक्ष में सभी बच्चों को प्रधानाचार्या बीना शुक्ला,शिक्षक महेंद्र तिवारी, शिक्षक सुनील कुमार पांडे, शिक्षिका आयुषी त्रिपाठी निधी विश्वकर्मा की मौजूदगी में बैठक की गई जिसमें सभी बच्चों को मच्छर से फैलने वाली फाइलेरिया की बीमारी से बचाव करने के नियम बताए गए। शालिनी तिवारी ने बताया 10 फरवरी से 25 फरवरी तक फाइलेरिया की दवाइयां स्वास्थ्य विभाग के द्वारा सभी ग्राम पंचायत में वितरित की जाएगी जो बिल्कुल निशुल्क होगी दवाइयां बांटने की जिम्मेदारी आशा बहुओं आंगनबाड़ी कार्यकर्ती को दी जाएगी। यह दवाइयां लोगों को प्रदान कर सामने ही खिलानी है इसके बारे में आशा बहू व आंगनबाड़ी कार्यकर्ती को जागरूक किया गया है। गणेशपुर के प्राथमिक विद्यालय में आज सभी बच्चों व शिक्षकों के बीच फाइलेरिया बीमारी के बारे में बताया गया है कैसे फाइलेरिया का बचाव किया जाए दवाई कैसे खानी है इसके बारे में बताया गया है। फाइलेरिया की दवाई 0 से 2 वर्ष के बच्चों, गर्भवती महिलाओं ,गंभीर रूप से बीमार लोगों को दवा नहीं खिलाने को बताया एक सप्ताह के अंदर जिस महिला को बच्चा हुआ है उसको भी दवा नहीं देने को आशा बहू से बताया बाकी सभी लोगों को फाइलेरिया की दवाई खिलाए जाएगी।इस अवसर पर प्रधानाचार्या, आराधना पांडे, शिक्षिका उपमा मिश्रा ,अनुचर राजकुमार ,आंगनवाड़ी कार्यकर्ती सरिता रावत ,सहायिका सुनीता देवी, सहित तमाम स्कूली बच्चे मौजूद रहे।

ALSO READ  2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी: लखनऊ में भाजपा की दो दिवसीय महत्वपूर्ण बैठक शुरू
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!