Naradsamvad

[post-views]

स्वास्थ्य शिविर लगाकर मरीजों को दी गयी निशुल्क दवाइयां

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर बाराबंकी।सीएचसी अधीक्षक प्रणव श्रीवास्तव के निर्देशन में ग्राम चुरौलिया में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा शिविर लगाकर मरीजो का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क दवाइयां वितरित की गयी और आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। विकासखंड क्षेत्र की ग्राम चुरौलिया स्थित प्राथमिक विद्यालय में डॉक्टर बीपी राज ने फार्मासिस्ट अखिलेश लैब टेक्नीशियन अर्चना के साथ कैम्प लगाकर 65 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जिसमें 35 मैरिज सर्दी जुकाम बुखार से पीड़ित पाए जिन्हें निशुल्क दवाइयां दी गयी। 13 लोगों की डेंगू मलेरिया टाइफाइड की जांच की गई जिसमें रिपोर्ट नेगेटिव आई। सीएचसी अधीक्षक प्रणव कुमार श्रीवास्तव ने बताया गांव में कैंप लगाकर सर्दी जुकाम बुखार से ग्रसित लोगो को दवाइयां दी जा रही और सतर्कता बरतने के लिए प्रेरित भी किया जा रहा है।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

646689
Total Visitors
error: Content is protected !!