रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर बाराबंकी प्रभु श्री राम हम सभी के आदर्श है समाज को भगवान राम के जीवन चरित्र से प्रेरणा लेनी चाहिए ।
उक्त बातें रामनगर ब्लाक प्रमुख संजय तिवारी ने ग्राम सिलौटा में आयोजित रामलीला में बोलते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि प्रभु राम का पूरा जीवन सादगी और सरलता नैतिक मूल्यों पर आधारित रहा है उन्होंने हमेशा सत्य के रास्ते पर चलकर न्याय की लड़ाई लड़ी।
विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष रामशरण पाठक ने प्रभु श्री राम के जीवन चरित्र का वर्णन करते हुए कहा कि वह स्वयं पार ब्रह्म परमेश्वर थे। उन्होंने मानव के रूप में धरा पर अवतार लेकर समाज को न्याय के रास्ते पर चलने माता-पिता और गुरू जनों का सम्मान करने की सीख दी। भगवान श्री राम ने हमेशा मर्यादित आचरण अपनाया और समाज में मर्यादा पुरुषोत्तम कहलाए। कार्यक्रम के आयोजकों को बधाई देते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि गांवों में ऐसे आयोजन कराया जाना अति आवश्यक है जिससे नई पीढ़ी को शिक्षा मिले। कार्यक्रम में पहुंचने पर मुख्य अतिथि रामनगर ब्लाक प्रमुख संजय तिवारी विशिष्ट अतिथि चेयरमैन रामशरण पाठक पूर्व सभासद दयाशंकर तिवारी का शिव भगवान पांडेय सौरभ पांडेय सहित रामलीला कमेटी के अध्यक्ष उपाध्यक्ष महामंत्री सहित सभी पदाधिकारियों ने माला पहनकर अंग वस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया।































