Naradsamvad

[post-views]

रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव जांच में जुटी पुलिस

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर बाराबंकी। थाना क्षेत्र के रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति का क्षत विक्षत शव मिलने से हड़कंप गया। पुलिस द्वारा आवश्यक लिखा पढ़ी की गई। मंगलवार को बुढ़वल व सुढ़ियामऊ रेलवे स्टेशन के मध्य ग्राम बिलखिया के निकट एक अज्ञात व्यक्ति का शव रेलवे ट्रैक पर देखा गया। मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस ने स्थानीय थाने पर जानकारी दी। सूचना पर उप निरीक्षक वीरपाल सिंह ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक की पहचान हेतु आसपास पूछताछ की लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने शव को जिला मुख्यालय भेजा है। कोतवाल अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि मृतक प्रथम दृष्टया मानसिक रूप से विक्षिप्त लग रहा था। पुलिस द्वारा उसकी पहचान हेतु प्रयास किया जा रहा है।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

646327
Total Visitors
error: Content is protected !!