Skip to main content

Naradsamvad

पार्टियों की जीत हार का फैसला जनता करती है-पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह

Vivek Shukla
2 Min Read

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

Ad image

रामनगर बाराबंकी। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने बुधवार को बुढ़वल चौराहे स्थित सोमकार सिंह व डॉक्टर कुलदीप सिंह के नवनिर्मित पैलेस का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि बिहार में जिन बासठ लाख मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से काटे गए हैं उसके बारे में चुनाव आयोग कोई जानकारी नहीं दे रहा है। यह वह मतदाता है जिन्होंने 2003 से अब तक लगातार वोट किया है। मतदाता सूची से नाम कटने के बाद नागरिकता को लेकर भी सवाल खड़ा हो गया अब पता नहीं जिन मतदाताओं का नाम काटा गया है वे कौन है? कहां से आए हैं? कहां अब रहेंगे? बिहार के चुनाव में कौन जीतेगा किसकी सरकार बनेगी पत्रकारों द्वारा पार्टियो की जीतहार पर सवाल किए जाने पर दिग्विजय सिंह ने कहा चुनाव जीतने के लिए सभी दल के लोग भरपूर मेहनत करते हैं। लेकिन जनता जिसे चाहती हैं उसे ही विजय श्री प्राप्त होती है। इस मौके पर मध्य प्रदेश के विधायक जयवर्धन सिंह रानी मृणालिनी सिंह पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप एमएलसी अंगद सिंह पूर्व विधायक शरद अवस्थी नगर पंचायत अध्यक्ष रामशरण पाठक ब्लॉक प्रमुख संजय तिवारी सपा नेता शीतला बक्श सिंह महमूद सिद्दीकी केपी निरंकार सिंह प्रदीप सिंह लवी सिंह शिक्षक दिनेश सिंह सहित भारी सख्या में सभ्रांत जन मौजूद रहे। थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था में लग रहे।

ALSO READ  लखनऊ के ककोरी में गुरु नानक जयंती पर गौ सेवा, गौशाला में दिए तिरपाल और चारा
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!