Skip to main content

Naradsamvad

पुलिस की छापेमारी में अवैध विस्फोटक सामग्री बरामद

Vivek Shukla
1 Min Read

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर बाराबंकी।थाना क्षेत्र के एक घर पर पुलिस ने छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में आतिशबाजी बरामद की है दो लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर कोतवाल अनिल कुमार पांडेय व चौकी इंचार्ज महादेवा अभिनंदन पांडेय ने पुलिस बल के साथ शुक्रवार को ग्राम भैरमपुर निवासी जब्बार के घर छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध रूप से बिक्री करने हेतु भंडारण किए गए पटाखे बरामद किए हैं। पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि अवैध रूप से बिक्री हेतु एकत्रित किए गए पटाखे गाँव निवासी मुबारक के है। कोतवाल अनिल कुमार पांडेय ने बताया दो लोगों के विरुद्ध विस्फोटक अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।

ALSO READ  लखीमपुर खीरी में कवि मुजाहिद लखींपुरी का सम्मान, बच्चों की किताब फूल ही फूल का विमोचन
Ad image
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!