Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

पिकअप व ऑटो की आमने-सामने टक्कर में एक की मौत सात घायल

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर बाराबंकी।तेज रफ्तार पिकअप व ऑटो की आमने-सामने टक्कर में चालक की मौत हो 7 सवारियां घायल हो गयी। पांच गम्भीर घायल लोगों को रामनगर व बड़ागाँव सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया जबकि दो लोगो ने अपना इलाज निजी अस्पताल में कराया है। आज बृहस्पतिवार को एक ऑटो आधा दर्जन से अधिक सवारीयों को लेकर रामनगर की ओर आ रहा था जब वह थाना क्षेत्र के गोंडा बहराइच हाईवे स्थित ग्राम मलिहामऊ के निकट पहुंचा उसी समय सामने से आ रही पिकअप में आमने सामने जोरदार टक्कर हो गयी। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो चालक संजीत पुत्र अनुपलाल निवासी धौखरिया की मौके पर ही मौत हो गयी तथा ऑटो पर सवार 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुन्नी देवी पत्नी जय प्रकाश व 7 वर्षीय पुत्र रितेश निवासी भौका जवारीपुर,शिवदेवी पत्नी आलोक कुमार ग्राम कटियारा,
रीना पत्नी वृजेश ग्राम हजतपुर, को सीएचसी रामनगर भिजवाया। तथा पिंकू यादव पुत्र मनोहर यादव निवासी कुतलूपुर को सीएचसी बड़ा गाँव भेजा गया। पांचों की हालत गंभीर होने के चलते इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।
जबकि दो नाम पता अज्ञात लोगो ने निजी अस्पताल में इलाज करवाया है। पुलिस ने मृतक ऑटो चालक के शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। कोतवाल अनिल कुमार पांडेय ने बताया दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर आवश्यक करवाई की जा ही है।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1464194
Total Visitors
error: Content is protected !!