Naradsamvad

[post-views]

सड़क हादसे में घायल महिला की हालत गम्भीर केस दर्ज

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर,बाराबंकी। सड़क दुर्घटना में गंभीर घायल हुई महिला का इलाज लखनऊ में चल रहा है। पीड़िता के परिजन की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है विकासखंड रामनगर के अमलोरा निवासी हंसराज पुत्र राम सनेही थाना मसौली ने बताया कि उसकी बहू शैल कुमारी अपनी सास के साथ पड़ोस में रहने वाले गणेश विश्वकर्मा के घर करवा पुजने हेतु जा रही थी ।समय लगभग शाम 7.30 बजे त्रिलोकपुर की तरफ से आ रही मोटर साइकिल के चालक शुशील कुमार पुत्र रामनरेश निवासी ग्राम डूवकी थाना मसौली जिला वारावंकी ने लापरवाही व तेज गति से वाहन चलाकर उसकी बहू को सामने से जोर दार टक्कर मार दी जिससे उसे गम्भीर चोटे आयी । उसका इलाज डा0 राम मनोहर लोहिया अस्पताल में चल रहा है । पुलिस मुकदमा दर्ज का जाँच कर रही है।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

646623
Total Visitors
error: Content is protected !!