Skip to main content

Naradsamvad

ब्रेकिंग न्यूज़

जैदपुर में महिला से लूट के मामले में चार लुटेरे लूट में प्रयुक्त वाहन सहित गिरफ्तार

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

रिपोर्ट-राहुल पंडित नारद संवाद एजेंसी (बाराबंकी)

Ad image

किसान नेता को बदनाम करने की साजिश हुआ नाकाम

बाराबंकी। जैदपुर थाना क्षेत्र मे बीते दिनो हुई लूट पाट की वारदात का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए कार सवार 4 लुटेरों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से लूट के मोबाइल फोन व वारदात मे प्रयुक्त कार को बरामद किया है।
बताते चलें कि बीते दिनो पुलिस को सूचना मिली कि चर्चित किसान नेता आशु चौधरी की कार मे सवार होकर कुछ युवको ने एक व्यक्ति से मोबाइल आदि धमकाकर लूटपाट किया है जिसके बाद पुलिस ने तहरीर का संज्ञान लेकर तत्काल किसान नेता की गाड़ी पर लूट का मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी वही इससे किसान नेता की सामाजिक छवि को निशाना बनाकर मुकदमा दर्ज करने के बाद किसान यूनियन ने पुलिस का विरोध किया और मुकदमे को ग़लत बताकर उच्चाधिकारियो से शिकायत की जिसके बाद जैदपुर पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाकर लुटेरों की तलाश करना शुरू कर दिया इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर प्रियांशु वर्मा पुत्र रामकेश वर्मा निवासी पक्कापुरवा मोहब्बतपुर थाना कोठी बाराबंकी,मनोज मिश्रा पुत्र कृपाराम मिश्रा निवासी भगौतीपुर थाना रामनगर बाराबंकी हालपता लखपेड़ाबाग थाना कोतवाली नगर, आकाश वर्मा पुत्र धीरज वर्मा,आदित्य प्रकाश वर्मा पुत्र शिवकुमार निवासीगण ग्राम इसरौली सेठ थाना जैदपुर बाराबंकी को लूट मे प्रयुक्त कार संख्या यूपी 41 ए एम 7135 के साथ पुलिस ने लसोड़वा मोड़ के पास गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।पुलिस ने इनके पास से लूटे गए 3 मोबाइल फोन्स व घटना मे प्रयुक्त कार को बरामद किया है और चारो आरोपियों को जेल भेजने की कार्रवाई की है। इसपर किसान नेता आशू चौधरी से बात की तो उन्होंने बताया कि सच सामने आ ही गया । मुझे पुलिस एवं न्यायपालिका पर पूरा विश्वास है । कुछ विरोधियों द्वारा मेरी छवि को धूमिल करने की नियत से सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया जिनके विरुद्ध मानहानि का मुकदमा भी करूंगा ।

ALSO READ  अमेठी में 17 साल की किशोरी लापता, गांव के ही युवक पर अपहरण का मामला दर्ज
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!