Naradsamvad

ब्रेकिंग न्यूज़
Time of 7 trains coming to Jhansi changed | झांसी आने वालीं 7 ट्रेनों का टाइम बदला: आज से 5 से 10 मिनट पहले छोड़ देंगी स्टेशन, पुराने समय पर पहुंचे तो छूट जाएगी ट्रेन – Jhansi News Panchayat Faisal Malik Struggle Story; Prahlad Cha | Prayagraj | संडे जज्बात- मोटा, काला और बदसूरत आदमी चाहिए तो बताएं: पंचायत सीरीज के उपप्रधान फैसल मलिक बोले-6 दिन सोया नहीं तब फूट-फूटकर रो सका In Lucknow, dowry-greedy husband gave triple talaq over the phone | लखनऊ में दहेज लोभी पति ने फोन पर दिया तीन-तलाक: दहेज की मांग न पूरी होने पर करता पिटाई, ससुर की बुरी नजर – Lucknow News *जहां ज्यादा बिजली चोरी, वहां आर्मर्ड केबल के साथ लगेंगे स्मार्ट मीटर- अधीक्षण अभियंता जागेश कुमार* किसानों के हक की लड़ाई में उतरे विराट मिश्रा, बाराबंकी जिला उपाध्यक्ष नियुक्त! मनरेगा में फर्जीवाड़े की फैक्ट्री! हैदरगढ़ ब्लॉक में खुलेआम गरीबों का हक लूटा जा रहा है?! BDO संजीव गुप्ता की चुप्पी संदेह के घेरे में, क्या भ्रष्टाचार में भी साझेदारी करते हैं BDO हैं?
[post-views]

Saharanpur News: मौसम ने तोड़ा आठ साल का रिकॉर्ड, गर्मी नहीं छोड़ रही पीछा


सहारनपुर। मौसम ने आठ साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बीते आठ वर्ष में न्यूनतम तापमान इतना नहीं रहा है, जितना इन दिनों चल रहा है। नवंबर चल रहा है, लेकिन गर्मी पीछा नहीं छोड़ रही है, जबकि बीते वर्षों में नवंबर लगने तक लोग हल्के स्वेटर और आधी जैकेट पहनने लगते थे, लेकिन इस बार लोग आधी बाजू की शर्ट और टी-शर्ट में निकल रहे हैं।

जनपद में बीते एक महीने से न्यूनतम तापमान 20 और उसके आसपास बना हुआ है। दो नवंबर को भी न्यूनतम तापमान 20 और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि पूर्व के वर्षों में न्यूनतम तापमान 20 से कम रहा है। यहां तक की वर्ष 2020 में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक चला गया था। यानी सर्दी बढ़ी हुई थी। इस बार सुबह शाम हल्की सर्दी है, लेकिन वह भी ऐसी नहीं है कि स्वेटर पहनकर निकला जाए।

बीते आठ साल में मौजूदा न्यूनतम तापमान अपने अधिकतम स्तर पर है। वर्ष 2016 में इन दिनों न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक था। मौसम वेधशाला प्रभारी अमीर आलम का कहना है कि एक बारिश के बाद सर्दी बढ़ेगी, लेकिन अभी बारिश भी जल्द होने की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है। उनका कहना है कि इस बार बरसात के दिनों में भी बारिश बेहद कम रही है। यानी मौसम गड़बड़ा रहा है।

बीते आठ साल का दो नवंबर का तापमान

बीते आठ वर्ष का आंकड़ा

वर्ष-न्यूनतमअधिकतम

2024-2031

2023-1829.2

2022-1530

2021-1328

2020-1233

2019-1729

2018-1628

2017-1728



Source link

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

2062434
Total Visitors
error: Content is protected !!