Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

सिद्धौर ब्लॉक के कस्तूरबा गांधी विद्यालय में ‘नशा मुक्त युवा’ कार्यक्रम का आयोजन !

रिपोर्ट:- राहुल त्रिपाठी 

कैसरगंज (सिद्धौर ब्लॉक):-  कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, कैसरगंज में “श्रेष्ठ युवा उत्तम भारत का संकल्प” विषय पर एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम देशव्यापी “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” के तहत आयोजित हुआ, जिसका शुभारंभ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रातः 11 बजे किया गया।

प्रधानमंत्री ने देशभर के 20 हजार से अधिक स्थानों से जुड़े 1 करोड़ से अधिक युवाओं को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि सभी युवा मिलकर अगले 100 सप्ताह तक निरंतर सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से समाज को जागरूक करें और नशे से दूर रहने का संकल्प लें। उन्होंने युवाओं से विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शैलेन्द्र प्रताप सिंह (शिवा), युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष कोठी (भारतीय जनता पार्टी) रहे। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों को नशा मुक्त भारत की शपथ दिलाई और समाज में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में वार्डन इंचार्ज वंदना राय एवं एफटीटी मंजू देवी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक एवं समाजसेवी सत्येंद्र कुमार (एस.डी. वर्मा) के नेतृत्व में की गई। राष्ट्रीय युवा स्वयं सेविका डाली वर्मा द्वारा मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों का स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया।

स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत विद्यालय परिसर में साफ-सफाई अभियान चलाया गया तथा सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों के बीच चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

चित्रकला प्रतियोगिता में छाया ने प्रथम, वर्षा ने द्वितीय एवं प्रिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं भाषण प्रतियोगिता में पल्लवी प्रथम, शालिनी द्वितीय तथा सोनी तृतीय स्थान पर रहीं।

इस अवसर पर सौम्या, अन्नपूर्णा, दिव्या मिश्रा, शिवानी मिश्रा, राखी, करीना सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1301448
Total Visitors
error: Content is protected !!