Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

बाराबंकी के 15 विकास खंडों में कस्तूरबा विद्यालयों में हुआ ‘नशा मुक्त युवा’ अभियान का लाइव प्रसारण !

रिपोर्ट: राहुल त्रिपाठी 

बाराबंकी:- मेरा युवा भारत (MY Bharat) के तत्वावधान में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” के अंतर्गत माननीय प्रधानमंत्री के संबोधन का लाइव प्रसारण जनपद के सभी 15 विकास खंडों के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं के मध्य चित्रकला, भाषण एवं अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को मेडल एवं कैप प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर सभी छात्राओं एवं प्रतिभागियों को नशा मुक्ति का संकल्प दिलाया गया तथा शपथ ग्रहण कराई गई। कार्यक्रम में उपस्थित सम्मानित अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं छात्राओं में नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना तथा विकसित भारत के निर्माण में उनकी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करना रहा। विद्यालय के सैकड़ों विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर इस अभियान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की।

इस अवसर पर समस्त ब्लॉक के माय भारत युवा स्वयंसेवकों का सक्रिय सहयोग प्राप्त हुआ। साथ ही मंडल अध्यक्ष श्री सुरजीत सिंह के मार्गदर्शन एवं सहयोग की विशेष सराहना की गई।

कार्यक्रम का समापन जलपान के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1301376
Total Visitors
error: Content is protected !!