Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

सावन व चेहलुम को लेकर पीस कमेटी की बैठक, नई परंपरा पर रोक

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर बाराबंकी। सावन मास एवं चेहलुम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को थाना परिसर में प्रभारी निरीक्षक अरुण प्रताप सिंह की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनप्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखते हुए त्योहार मनाने की अपील की गई।प्रभारी निरीक्षक अरुण प्रताप सिंह ने कहा कि सावन माह के दौरान मांस व अंडे की दुकानें बंद रहेंगी। आदेशों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी, जिसके संबंध में संबंधित लोगों को नोटिस भी जारी किए जा चुके हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस की जानकारी के बिना किसी भी प्रकार की नई परंपरा या गतिविधि शुरू नहीं होने दी जाएगी। चेहलुम का जुलूस पूर्व निर्धारित मार्गों से ही निकाला जाएगा तथा सार्वजनिक मार्गों पर डीजे बजाने की अनुमति नहीं होगी। साथ ही सोशल मीडिया पर भड़काऊ अथवा आपत्तिजनक टिप्पणी से बचने की भी अपील की गई।अधिशासी अधिकारी प्रवीण कुमार दुबे ने नगर में चूना छिड़काव और साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराने का आश्वासन दिया। बैठक में इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र यादव, वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार यादव, उपनिरीक्षक सुभाष चंद्र, प्रवीण कुमार सिंह, जाबिर, अंसार, सभासद राजेश शुक्ला, केडी खान, अवनीश मिश्रा मो इशरार तथा, मो जाबिर अंसार अहमद, जलील जल्लू कांस्टेबल सुनील चौहान शिवमोहन, सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Ad image

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1506417
Total Visitors
error: Content is protected !!