Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

जनपद न्यायाधीश ने पुष्प अर्पित कर स्व. पं. कन्हैयालाल शुक्ल को दी श्रद्धांजलि !

जिला बार एसोसिएशन के संस्थापक की जयंती पर हुआ भव्य कार्यक्रम !

रिपोर्ट:- राहुल त्रिपाठी 

बाराबंकी:-  जिला बार एसोसिएशन के संस्थापक एवं पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय पं. कन्हैयालाल शुक्ल की जयंती के अवसर पर पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश श्रीमती प्रतिमा श्रीवास्तव, विशिष्ट अतिथि अपर सत्र न्यायाधीश विनय कुमार सिंह, पारिवारिक न्यायालय के अपर सत्र न्यायाधीश कृष्ण कुमार तथा अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दिवाकर कुमार द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती प्रतिमा श्रीवास्तव ने स्व. पं. कन्हैयालाल शुक्ल को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उपस्थित अधिवक्ताओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज के प्रति उनके योगदान और ईमानदारी को सदैव स्मरण रखना चाहिए तथा उनके विचारों को अपनाना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता एवं पूर्व महामंत्री अशोक कुमार वर्मा ने किया। उल्लेखनीय है कि वर्ष 1904 में स्व. पं. कन्हैयालाल शुक्ल द्वारा जिला बार एसोसिएशन की स्थापना की गई थी, जिसके कारण अधिवक्ता इस जयंती को बार स्थापना दिवस के रूप में भी मनाते हैं।

सभा में वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए स्व. शुक्ल के जीवन, उनके विधिक एवं सामाजिक योगदान पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान जनपद न्यायाधीश द्वारा वरिष्ठ अधिवक्ता रणधीर सिंह सुमन, आनंद सिंह, यशोदा नंदन मिश्रा, सुरेश चंद्र गौतम एवं दौलता कुमारी को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही जिला बार एसोसिएशन के 11 कर्मचारियों को भी अंगवस्त्र एवं प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर बार अध्यक्ष रमनलाल द्विवेदी, महामंत्री प्रदीप श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिलीप गुप्ता सहित अनेक अधिवक्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1358922
Total Visitors
error: Content is protected !!