Skip to main content

Naradsamvad

ब्रेकिंग न्यूज़

स्वच्छता पखवाड़ा के तहत शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित !

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
1 Min Read

युवाओं ने लिया स्वच्छ एवं स्वस्थ भारत निर्माण का संकल्प !

रिपोर्ट:- राहुल त्रिपाठी

बाराबंकी:-  मेरा युवा भारत (MY Bharat), बाराबंकी के तत्वावधान में विकास खंड सिद्धौर स्थित गंगा देवी लाल बहादुर डिग्री कॉलेज, पूरे रुद्र, उस्मानपुर में स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत स्वच्छता शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय की प्रबंधक श्रीमती सरोजनी वर्मा उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्राचार्या डॉ. सरिता वर्मा तथा पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक एवं समाजसेवी सत्येंद्र कुमार एस.डी. वर्मा ने शिरकत की। सभी अतिथियों ने छात्र-छात्राओं एवं युवाओं को स्वच्छता की शपथ दिलाई और स्वच्छ एवं स्वस्थ भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का संकल्प कराया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय युवा स्वयं सेविका डॉली वर्मा ने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में सहायक प्रवक्ता रामराज वर्मा एवं नोडल यूथ रजिस्ट्रेशन ने भी युवाओं को मेरा युवा भारत (MY Bharat) पोर्टल पर पंजीकरण कराने के लिए प्रेरित किया तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का समापन स्वच्छता, जनभागीदारी एवं युवा सशक्तिकरण के संकल्प के साथ हुआ।

ALSO READ  अमेरिकी सांसद रो खन्ना ने हिंदू राष्ट्रवाद का विरोध किया, भारत में छात्र प्रदर्शनों का दिया समर्थन
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!