Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

इंडक्शन 26 के साथ एसआरएमयू में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत !

एसआरएमयू में इंडक्शन 26 का भव्य शुभारंभ, नवागंतुकों का हुआ स्वागत !

रिपोर्ट:- राहुल त्रिपाठी 

लखनऊ(बाराबंकी) :- श्री रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी (एसआरएमयू) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए दो दिवसीय इंडक्शन प्रोग्राम ‘इंडक्शन’26’ का बुधवार को भव्य और गरिमामय वातावरण में शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य नवागंतुक छात्रों को विश्वविद्यालय के शैक्षणिक परिवेश, सांस्कृतिक विरासत, अनुशासन, प्लेसमेंट अवसरों तथा विभिन्न क्लबों और सोसायटियों से परिचित कराना है।

विश्वविद्यालय के कुलाधिपति इं. पंकज अग्रवाल एवं प्रति-कुलाधिपति इं. पूजा अग्रवाल के मार्गदर्शन तथा कुलपति प्रो. (डॉ.) विजय तिवारी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में रजिस्ट्रार डॉ. हेमेन्द्र शर्मा, प्रो. बी.एम. दीक्षित, परीक्षा नियंत्रक प्रो. अकांक्षा निगम, प्रो. अभिषेक सक्सेना सहित विभिन्न संकायों के डीन, निदेशक एवं विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संयोजन प्रो. (डॉ.) वीना सिंह ने किया।

चांसलर एवं प्रो-चांसलर ने अपने संदेश में छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान प्राप्ति नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है। उन्होंने अनुशासन, मेहनत और सेवा भावना को सफलता की कुंजी बताया। कुलपति प्रो. (डॉ.) विजय तिवारी ने छात्रों का स्वागत करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय व्यक्तित्व विकास और राष्ट्र निर्माण का महत्वपूर्ण केंद्र है तथा छात्रों को नवाचार, अनुसंधान और कौशल विकास पर ध्यान देना चाहिए।

उद्घाटन सत्र दीप प्रज्वलन के साथ आरंभ हुआ, जिसके बाद विश्वविद्यालय का परिचयात्मक वीडियो प्रदर्शित किया गया और कुलगीत की प्रस्तुति हुई। इसके पश्चात परीक्षा प्रणाली, छात्र कल्याण योजनाओं, प्लेसमेंट, अनुशासन एवं सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।

कार्यक्रम में विभिन्न क्लबों और सोसायटियों ने अपनी गतिविधियों का परिचय प्रस्तुत किया। एक्सप्रेशंस, बीट द बीट्स, रज्जमाटाज, सुर झंकार और ओपन माइक क्लबों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांधा। टेक फ्यूजन, सोशल मीडिया, सृजन, स्नैपशॉट, बिजनेस कंसल्टेंसी और स्टॉक एक्सचेंज क्लबों ने तकनीकी, रचनात्मक और व्यावसायिक अवसरों की जानकारी दी।

कार्यक्रम के अंत में रजिस्ट्रार डॉ. हेमेन्द्र शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए इसे छात्रों को विश्वविद्यालय परिवार से जोड़ने की महत्वपूर्ण पहल बताया। इंडक्शन’26 का दूसरा दिन 6 अगस्त को आयोजित होगा, जिसमें प्रेरक व्याख्यान, एनसीसी, सामुदायिक सेवा गतिविधियां, खेल, मिस्ट्री हंट और डीजे कार्यक्रम शामिल रहेंगे।

Ad image

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1585150
Total Visitors
error: Content is protected !!