Skip to main content

Naradsamvad

बाराबंकी में शिवसेना जिला कमेटी का विस्तार, नए पदाधिकारियों की नियुक्ति !

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
1 Min Read

अनुराग पटेल बने जिला महासचिव, सूरज रावत को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी !

रिपोर्ट:- राहुल त्रिपाठी 

आज दिनांक 03/08/2026 को शिवसेना जिला कार्यालय, किशन कॉम्प्लेक्स सिविल लाइन, बाराबंकी में जिला कमेटी का विस्तार किया गया। यह विस्तार जिला अध्यक्ष किशन लाल रावत के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

इस दौरान अनुराग पटेल को जिला महासचिव तथा सूरज रावत को शिवसेना का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। कार्यक्रम में दोनों पदाधिकारियों को उनके दायित्व औपचारिक रूप से सौंपे गए।

जिला अध्यक्ष किशन लाल रावत ने कहा कि शिवसेना लगातार अपने संगठन का विस्तार कर रही है और हर घर तक शिवसेना की पहुंच सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है।

कार्यक्रम में कई कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे और सभी ने संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

Ad image

ALSO READ  MLC चुनाव में सपा की जीत PDA की एकता और जनता का समर्थन है: अखिलेश यादव
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!