Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

श्री रामलीला सेवा समिति की कैबिनेट बैठक सम्पन्न, दशहरा आयोजन की तैयारियों पर लिए गए अहम निर्णय!

श्री रामलीला सेवा समिति की कैबिनेट बैठक सम्पन्न, दशहरा आयोजन की तैयारियों पर लिए गए अहम निर्णय!

रिपोर्ट:- राहुल त्रिपाठी 

नगर :- श्री रामलीला सेवा समिति की कैबिनेट बैठक समिति के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, जिसमें आगामी वर्ष 2026 की रामलीला एवं दशहरा आयोजन को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

बैठक में महामंत्री शिव कुमार वर्मा द्वारा विगत वर्ष के रामलीला आयोजन के आय-व्यय का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया, जिस पर समिति के सभी सदस्यों ने सहमति जताई। इसके साथ ही आगामी आम सभा की बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया, जिसमें दशहरा मेले के अंतर्गत होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की जाएगी।

बैठक के दौरान दशहरा मैदान में नवनिर्मित ऑडिटोरियम के उद्घाटन कार्यक्रम को भी भव्य रूप से आयोजित करने का प्रस्ताव रखा गया। साथ ही ऑडिटोरियम में समिति से जुड़े पूर्व सहयोगियों एवं सदस्यों के चित्र स्थापित करने पर भी चर्चा की गई।

बैठक में प्रमुख रूप से अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, प्रबंधक राम लखन श्रीवास्तव, महामंत्री शिव कुमार वर्मा, सरदार भूपेंद्र सिंह, प्रचार मंत्री संतोष कुमार जायसवाल, उप प्रबंधक राजेश गुप्ता (कृष्णा), सांस्कृतिक मंत्री राजू पटेल, अंकित गुप्ता (गोलू), सुशील गुप्ता, सुधीर जैन, राकेश वर्मा, राजेश मौर्य (खन्नू) सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1301365
Total Visitors
error: Content is protected !!