Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

संत रविदास जी के आदर्शों से ही बनेगा समरस और सशक्त समाज – राकेश वर्मा ‘कर्रा’ !

650वीं जयंती पर ग्राम पीड़ में 5100 दीपों से सजा भव्य दीपोत्सव, हजारों लोगों की सहभागिता !

रिपोर्ट:- राहुल त्रिपाठी 

बाराबंकी:-  संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के समरसता संकल्प अभियान के तहत सदर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पीड़ स्थित अंबेडकर मैदान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता राकेश वर्मा ‘कर्रा’ के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों और ग्रामवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा सामाजिक समरसता, सद्भाव और संत रविदास जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत संत रविदास जी महाराज की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद उपस्थित जनसमूह ने सत्य, समानता, मानवता और सामाजिक समरसता के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश वर्मा ‘कर्रा’ ने कहा कि संत रविदास जी का जीवन समाज में समानता, भाईचारे और मानव सेवा का संदेश देने वाला रहा है। उनके विचार आज भी समाज को एकजुट करने और भेदभाव मिटाने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के संकल्प को साकार करने में निरंतर जुटी है।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 5100 दीपों का भव्य दीपोत्सव रहा, जिसमें अंबेडकर मैदान दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। उपस्थित लोगों ने दीप प्रज्ज्वलित कर संत रविदास जी को श्रद्धांजलि अर्पित की और सामाजिक एकता का संदेश दिया।

कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरा वातावरण श्रद्धा, भक्ति और सौहार्द से ओतप्रोत रहा।

अंत में राकेश वर्मा ‘कर्रा’ ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संत रविदास जी के आदर्शों को अपनाकर ही एक समरस, सशक्त और विकसित समाज का निर्माण संभव है।

कार्यक्रम में प्रधान पीड़ दीपू रावत, प्रधान खनवाहा उमेश रावत, हर्रई प्रतिनिधि गयाप्रसाद गौतम, मंडल अध्यक्ष देवा अरविंद वर्मा, मंडल उपाध्यक्ष रणजीत वर्मा, मंडल महामंत्री बाबूलाल रावत, शक्ति केंद्र संयोजक सुधांशु मिश्रा, बूथ अध्यक्ष ललित मौर्य, बलराम मौर्य, अनिल, कमलेश, अंकज वर्मा सहित हजारों लोग उपस्थित रहे।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1291151
Total Visitors
error: Content is protected !!