Naradsamvad

[post-views]

धनतेरस त्योहार पर ब्लॉक प्रमुख संजय तिवारी नें कवि गोष्ठी का किया आयोजन 

 

एडिटर कृष्ण कुमार शुक्ल, नारद संवाद 

रामनगर बाराबंकी। धनतेरस के दिन आगामी दीपावली त्योहार के उपलक्ष में मंगलवार की शाम रामनगर ब्लाक प्रमुख संजय तिवारी के निजी आवास पर कवि सम्मेलन गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें रामनगर ब्लॉक के क्षेत्र पंचायत सदस्यों व साहित्यकारों को अंग वस्त्र मिठाई भेंट कर सम्मानित किया गया। कवि गोष्ठी में मौजूद कवियों ने अपनी कविता के माध्यम से क्षेत्र के विकास की तस्वीर खींची और ब्लाक प्रमुख की कार्यशैली का बखान किया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख संजय तिवारी ने कहा कि क्षेत्र पंचायत सदस्यों के मान सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। विकास का जो संकल्प मैंने लिया है उसे हर संभव पूरा करने का प्रयास कर रहा हूं। लगभग सभी क्षेत्र पंचायत वार्डों में इंटरलॉकिंग नाली खड़ंजा आदि विकास कार्य कराए जा चुके हैं जहां शेष हैं उन्हें प्राथमिकता के साथ पूरा कराया जा रहा है। क्षेत्र पंचायत सदस्यों व जनता के लिए चौबीस घण्टे हमारे दरवाजे खुले हैं। जनसेवा का जो वीणा मैंने उठाया है। अंतिम सांस तक लोगो की सेवा करता हूं। पार्टी व भाजपा संगठन के द्वारा जो दायित्व सौंपा गया है उसका पूरी ईमानदारी के साथ निर्वाहन कर रहा हूँ।

इस मौके पर राहुल सिंह मड़ना अधिवक्ता शिवप्रकाश अवस्थी समाजसेवी कमलेश पांडेय कवि मनोज मिश्रा जयप्रकाश अवस्थी जगदम्बा सिंह सचिव अभय शुक्ल क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राजेश त्रिवेदी विजय अवस्थी कमलेश अवस्थी राहुल मिश्र राम सूरत उमेश प्रताप सिंह मड़ना प्रोफेसर संजय तिवारी ज्ञानू सिंह चौकी प्रभारी महादेवा संतोष कुमार त्रिपाठी पवन पाण्डेय सुखराज सिंह पूर्व प्रधानाचार्य दिनेश सिंह सहित सैकड़ो की संख्या में क्षेत्र पंचायत सदस्य व भाजपा पार्टी के तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1120945
Total Visitors
error: Content is protected !!