युवाओं ने भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर व्यक्त किया समर्थन, कई ने थामा पार्टी का दामन !
रिपोर्ट:- राहुल त्रिपाठी
रामनगर :- विधानसभा क्षेत्र के यादव बाहुल्य गांव थालखुर्द में वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता मनोज श्रीवास्तव द्वारा निरंतर चल रहे सहायता शिविरों की श्रृंखला के अंतर्गत गरीब बस्ती में वृहद स्तर पर वस्त्र एवं खाद्यान्न वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस सेवा कार्य एवं भाजपा की जनहितकारी नीतियों से प्रभावित होकर ग्राम के अनेक युवाओं—जिनमें आशीष यादव, प्रदीप यादव, सोनू यादव, राम कुमार सहित अन्य शामिल हैं :- ने भाजपा तथा माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।
इस अवसर पर मनोज श्रीवास्तव ने सभी युवाओं को भगवा अंगवस्त्र पहनाकर भाजपा परिवार में सम्मिलित किया।
कार्यक्रम में योगेन्द्र गुप्ता, अभिषेक श्रीवास्तव, अंशुल पटेल, विमल वर्मा, एन.के. तिवारी, सुबोध श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।