Naradsamvad

[post-views]

कोल्ड स्टोरेज पर उमड़ी भीड़, लंबी कतारों में फंसे किसान

रिपोर्ट/नारद संवाद एजेंसी

रामनगर (बाराबंकी)। क्षेत्र के विभिन्न कोल्ड स्टोरेजों पर इन दिनों आलू भंडारण को लेकर किसानों की भारी भीड़ उमड़ रही है। आलम यह है कि सड़क किनारे ट्रैक्टर-ट्रॉली और पिकअप वाहनों की लंबी कतारें दूर तक लगी दिखाई दे रही हैं, जिससे किसानों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।किसानों का आरोप है कि कोल्ड स्टोरेज प्रबंधन की सुस्त कार्यप्रणाली के चलते आलू उतरवाने और जमा करने की प्रक्रिया बेहद धीमी है। सुबह से लाइन में लगने के बावजूद देर शाम तक नंबर नहीं आ पाता, वहीं कई किसानों को दो-दो दिन तक इंतजार करना पड़ रहा है।लंबी कतारों के कारण सड़कों पर यातायात भी प्रभावित हो रहा है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों को भी आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।किसानों का कहना है कि यदि प्रबंधन पर्याप्त मजदूरों की व्यवस्था करे और कार्य में तेजी लाए, तो इस समस्या से काफी हद तक राहत मिल सकती है। उन्होंने कोल्ड स्टोरेज संचालकों से व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की है, ताकि समय से आलू का सुरक्षित भंडारण हो सके और उन्हें अनावश्यक परेशानियों से निजात मिले।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

706683
Total Visitors
error: Content is protected !!