Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

हैदरगढ़ से 13 वर्षीय नाबालिक विटिया रहस्यमय तरीके से लापता, पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज- हैदरगढ़ पुलिस के हांथ खाली!

पत्रकार राघवेन्द्र मिश्रा हैदरगढ़।
बाराबंकी। जनपद बाराबंकी के हैदरगढ़ कस्बे में उस समय हलचल मच गई जब नगर पंचायत क्षेत्र से एक 13 वर्षीय बालिका घर से अचानक लापता हो गई। काफी तलाश के बाद भी कोई सुराग न मिलने पर पिता ने पुलिस में तहरीर देकर बेटी की खोजबीन की गुहार लगाई है।
जानकारी के अनुसार कोतवाली हैदरगढ़ के वार्ड पूरे मितई/लिल्हौरा क्षेत्र में 13 मार्च 2026 को शाम करीब 5 बजे घर से अचानक लापता हो गई। परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारी में काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।
घटना की सूचना मिलने के बाद कोतवाली हैदरगढ़ पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 140(1) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक कपिल देव यादव को सौंपी गई है। आज जब इस पूरे मामले में कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर अभिमन्यु मल्ल से बात की गई तो उन्होंने बताया कि बालिका की तलाश के लिए 6 सदस्यीय टीम गठित की गई है और पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। पुलिस संभावित स्थानों पर छानबीन कर रही है और जल्द ही बच्ची का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। टीम में स्वाट टीम,सर्विलांस टीम सहित कई अन्य पुलिस कर्मी मौजूद है।इधर परिजनों का कहना है कि बच्ची के अचानक गायब होने से पूरा परिवार बेहद चिंतित है। और 1लगभग 18 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस के हांथ खाली हैं वहीं पुलिस ने भी क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है और जल्द से जल्द बच्ची का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने सार्वजनिक अपील भी की है।
यदि किसी भी व्यक्ति को विटिया , निवासी पूरे मितई नगर पंचायत हैदरगढ़, बाराबंकी के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत नजदीकी पुलिस थाने या परिजनों को सूचना दें, ताकि बच्ची को सुरक्षित उसके परिवार तक पहुँचाया जा सके।

अन्य खबरे

कोका-कोला SLMG विवरेज कंपनी के सहयोग से आज दिनांक 31 अगस्त 2026 के दिन जिलाधिकारी कार्यालय में जापान में बनी मतसुंगा बैडमिंटन व्हीलचेयर को जिलाधिकारी श्री ईशान प्रताप जी के हाथों राष्ट्रीय खिलाड़ी सिर्फ प्रहलाद को प्रदान की गई !

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1422623
Total Visitors
error: Content is protected !!