Skip to main content

Naradsamvad

ब्रेकिंग न्यूज़
कार्यालय खुलते ही बंद, शाम होते ही धड़ल्ले से मिट्टी खनन विकासखंड रामनगर में शनिवार को संयुक्त विकास आयुक्त मंडल अयोध्या राजेश कुमार झां का औचक निरीक्षण महज फाइलों और रजिस्टरों के अवलोकन तक सिमटकर रह गया। विधानसभा रामनगर के ग्राम सैदनपुर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श कैंप आयोजित ! बाराबंकी में पिछले 5 वर्षों के वृक्षारोपण की निष्पक्ष जांच का मिला आश्वासन, दोषियों पर कार्रवाई की मांग ! विकासखंड रामनगर में स्थायी बीडीओ की तैनाती नहीं होने से ब्लॉक की व्यवस्थाएं पटरी से उतरती नजर आ रही! कटान और बाढ़ पीड़ितों के बीच भाजपा नेता शिव प्रकाश अवस्थी ने बांटी राहत सामग्री!
[post-views]

उप-निरीक्षक भर्ती परीक्षा 2025 को लेकर प्रशासन सतर्क, एडीजी लखनऊ जोन ने बाराबंकी के #परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण!

निष्पक्ष व पारदर्शी परीक्षा कराने के निर्देश, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा!

पत्रकार राघवेन्द्र मिश्रा
बाराबंकी।उप-निरीक्षक भर्ती परीक्षा 2025 को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से लखनऊ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक ने जनपद बाराबंकी के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज, बाराबंकी सहित अन्य परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की जांच प्रक्रिया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि परीक्षा पूरी तरह पारदर्शी और शांतिपूर्ण माहौल में कराई जाए। किसी भी प्रकार की अनियमितता या अव्यवस्था को रोकने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहे तथा प्रवेश द्वार पर सघन चेकिंग सुनिश्चित की जाए।


जनपद बाराबंकी में उप-निरीक्षक भर्ती परीक्षा के लिए पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज बाराबंकी, राजकीय इंटर कॉलेज सुबेहा, बाल विकास विद्या मंदिर इंटर कॉलेज कोठी, आरएसएसएस इंटर कॉलेज टिकरिया सैदखानपुर, श्री रामअभिलाष स्मारक जनता इंटर कॉलेज नसीपुर, सह्योगी इंटर कॉलेज खुशहालपुर, बेनी प्रसाद वर्मा किसान इंटर कॉलेज महरूपुर, मॉडर्न एकेडमी इंटर कॉलेज जैदपुर सहित कई शिक्षण संस्थानों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

अधिकारियों ने केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों की पहचान और प्रवेश प्रक्रिया पूरी सावधानी से कराई जाए तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत प्रशासन को दी जाए, ताकि परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1477207
Total Visitors
error: Content is protected !!