Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

थाना मसौली क्षेत्र में गौकशी की वारदात से हड़कंप, ईद से पहले बढ़ी प्रशासन की चुनौती

रिपोर्ट/नारद संवाद एजेंसी

रामनगर बाराबंकी: प्राप्त जानकारी के मुताबिक मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम सुल्तानपुर में सोमवार रात गो तस्करों द्वारा की गई गौकशी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सुल्तानपुर निवासी राकेश कुमार यादव के घर के सामने टीन के नीचे बंधे तीन गोवंशों को खोलकर ले जाया गया, जिनमें से दो का गेहूं के खेत में बध कर दिया गया।घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों के साथ विभिन्न हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और घटना की कड़ी निंदा करते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर पूरी जानकारी ली और घटनास्थल का निरीक्षण किया।इसके बाद संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने मसौली थाने पहुंचकर थाना प्रभारी से मिलकर कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में जिला मंत्री राहुल कुमार समेत कई पदाधिकारी शामिल रहे।जिला मंत्री राहुल कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग से महज 500 मीटर दूरी पर इस तरह की घटना होना निंदनीय है और ईद से पहले यह प्रशासन के लिए गंभीर चुनौती है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह की घटनाएं योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दी जा रही हैं।पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल पर मिले अवशेषों से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है और सुबह होते-होते बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।पुलिस के अनुसार गौकशी जैसे मामलों में प्रदेश में कड़े कानून लागू हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी अजय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित कर लगातार दबिश दी जा रही है।घटना को लेकर संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा, जिससे प्रशासन पर दबाव बढ़ गया है।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1339371
Total Visitors
error: Content is protected !!