Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

सुमली नदी में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर (बाराबंकी)। बृहस्पतिवार शाम घर से निकले एक युवक का शव शुक्रवार सुबह सरसवां पुल के नीचे सुमली नदी में उतराता मिला। शव मिलने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम भिटौली निवासी 32 वर्षीय लवकुश पुत्र नटवर बृहस्पतिवार देर शाम किसी काम से घर से निकले थे। देर रात तक घर वापस न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन काफी खोजबीन के बाद भी उनका कोई पता नहीं चल सका।शुक्रवार सुबह महादेवा-भैरमपुर मार्ग स्थित सरसवां पुल के पास सुमली नदी में संदिग्ध परिस्थितियों में उनका शव उतराता दिखाई दिया। यह खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए और पुलिस को जानकारी दी।सूचना पर कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार पांडेय और चौकी प्रभारी अभिनंदन पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1461833
Total Visitors
error: Content is protected !!